फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satta ka semifinal: about churhat constituency

मध्यप्रदेश चुनावः कांग्रेस का गढ़ है चुरहट विधानसभा सीट

Tue, 06 Nov 2018 11:00 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
satta ka semifinal: about churhat constituency
शिवराज सिंह और अजय सिंह की फाइल फोटो
मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। 15 साल से वनवास झेल रही कांग्रेस की नजर सत्ता में वापसी पर है, वहीं भाजपा किसी भी कीमत पर अपनी सत्ता को बरकार रखना चाहती है। सत्ता के सेमीफाइनल के तहत अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ मध्य प्रदेश की चुरहट विधान सभा का जायजा लेने पहुंचा चुका है।
विज्ञापन


सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ कहलाती है। करीब सवा दो लाख वोटर वाली इस सीट पर ब्राह्मण, क्षत्रिय, पिछड़ा वर्ग की आबादी है लेकिन पटेलों को मिलाकर पिछड़ा वर्ग 70 प्रतिशत के पार है जो सीट पर हार-जीत का फैसला करता है।
विज्ञापन


पिछले 40 सालों से इस सीट पर कांग्रेस का विधायक ही जीत दर्ज करता आया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह पहली बार यहां से विधायक बने थे और तब से सिर्फ एक चुनाव को छोड़कर लगातार यह सीट कांग्रेस के हाथ आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के पीछे भी एक बड़ी वजह है। अर्जुन सिंह के निधन के बाद उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 20 साल से चुरहट से जीतकर विधायक बनते आ रहे हैं। बात अगर पिछले विधानसभा चुनावों की करें तो




2013 विधानसभा चुनाव 

अजय सिंह-कांग्रेस-71796 वोट

शरदेंदु तिवारी-भाजपा-52440 वोट

चुरहट वही क्षेत्र है जहां पर सितंबर के पहले हफ्ते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को निशाना बनाया गया था। रात करीब 9:30 बजे मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव हुआ, जिससे उनके रथ (वाहन) का कांच फूट गया था। भाजपा ने पथराव का आरोप कांग्रेस पर लगाया था।

हमले के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह को निशाने पर लेते हुए उनके पिता के संस्कारों को याद दिलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed