फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satta Ka Sangram: Youth of Ratlam will vote on the issue of country's progress

Satta Ka Sangram: रतलाम के युवा देश की तरक्की की बात पर करेंगे वोट, विकास तो लगातार चलने वाली प्रक्रिया

Thu, 09 May 2024 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 03:55 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में रतलाम के कॉलेज में युवाओं से चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Youth of Ratlam will vote on the issue of country's progress
रतलाम में युवाओं से चर्चा की गई. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो नौ मई यानी गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में पहुंच गया है। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के युवा सियासत को अलग नजर से देखते हैं, उनके मुद्दे-उनकी राय जानने के लिए हमने उनसे बात की। पढ़िये युवाओं से बात- 
विज्ञापन


विज्ञापन


रतलाम के आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के छात्र का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हम ऐसे नेता की तरफ देखते हैं, जो हमारे देश को रीप्रजेंट करता है। देश की छवि, देश का गर्व, देश का सम्मान बढ़ाने के लिए हम ऐसा नेता चुनना चाहते हैं जो ये सब कर सके। एक छात्रा का कहना है कि घर में फिलहाल चुनावों को लेकर अक्सर चर्चा होती है। उनकी बातों से नेताओं के बारे में पता चलता है, पार्टियों के विचारों के बारे में पता चलता है। ये सब हमें मतदान के समय काफी मदद करेगा। अभी तक जो मत बना है, उसकी बात करूं तो भाजपा ने विकास किया है। पिताजी बताते हैं कि भाजपा के फैसले देशहित में नजर आते हैं। उन्होंने महिलाओं के हित में, तीन तलाक जैसी बुराई खत्म की। ऐसा नहीं है कि किसी के कहने पर वोट दे देंगे पर जो दिख रहा है, आने वाला समय में कौन सही होगा, ये देखकर वोट करते हैं। घरवाले-दोस्त तो राय बताते हैं कि कहां वोट देना है पर मतदान मैं मेरी मर्जी से करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य छात्रा का कहना है कि हमें न सांसद को देखकर वोट करना चाहिए, न प्रधानमंत्री को देखकर। हमें ये देखना चाहिए कि देश की तरक्की करने वाले को चुनना चाहिए। जो नेता महिला शिक्षा पर ध्यान दे, जो देश शिक्षा पर ध्यान देता है, वो आगे बढ़ेगा। मोदी ने काफी अच्छा काम किया है। वो इस दिशा में काम कर रहे हैं। कई बार विश्वस्तर पर आई मुसीबतों के दौरान कई देशों की मदद की, लोगों को उन्होंने निकाला है। अन्य छात्रा का कहना है कि महिला की शिक्षा बढ़ा महत्वपूर्ण है। यहां डबल इंजिन की सरकार है तो महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा, महिलाओं की स्थिति में सुधार पर काम हो रहा है। एक छात्र का कहना है कि रतलाम आज से 15 साल पहले की हालत खराब थी। विकास हुआ है, सड़कें नजर आ रही हैं। रतलाम को देशभर में पहचान मिली है। कांग्रेस ने 10 प्रतिशत विकास किया है, पर भाजपा ने 90 प्रतिशत विकास में योगदान दिया है। 

रतलाम-झाबुआ का सियासी समीकरण
रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने अनिता नागर सिंह चौहान पर दांव लगाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के गुमान सिंह डामोर जीतकर चुने गए थे।


हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed