फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Vaishnavi of Satna won gold in Wushu Star Championship in Russia

News: वुशु स्टार चैंपियनशिप में सतना की वैष्णवी ने रशिया में जीता गोल्ड, मॉस्को में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

Tue, 05 Mar 2024 09:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Mar 2024 09:53 PM IST
सार

MP News: रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप में सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी ने 48 किलोग्राम वेट में स्वर्ण पदक जीतकर देश और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
Vaishnavi of Satna won gold in Wushu Star Championship in Russia
विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

28 फरवरी से 5 मार्च तक रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप 2024 में मध्य प्रदेश के सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी  ने 48 किलोग्राम वेट में स्वर्ण पदक जीतकर देश और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। सोने के लिए हुए फाइनल मुकाबले में वैष्णवी ने रशिया की खिलाड़ी को हरा दिया। इससे पहले सिल्वर फाइट में उन्होंने अफगानिस्तान की खिलाड़ी को हराया था।

विज्ञापन


पिता का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वैष्णवी की बड़ी बहन गीतांजलि त्रिपाठी भी वुशु खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। वैष्णवी बताती हैं कि अपनी बड़ी बहन की सफलता देखकर उन्होंने वुशू खेलकर कुछ करने का फैसला किया। दोनों होनहार बेटियों को हर कदम पर पिता का साथ मिल रहा है। खेल के प्रति बेटियों की रुचि देखकर पिता ने बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की। अब बेटियों की सफलता से पिता का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed