फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The murderer of her husband's girlfriend was arrested from Satna

Jabalpur: पति की प्रेमिका का कत्ल करने वाली सतना से गिरफ्तार, चाकू से किये थे कई वार; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2024 12:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 20 Dec 2024 12:10 AM IST
सार

Jabalpur: प्रेमिका व उसकी सहेली पर चाकू से हमला करने वाली आरोपी महिला को सतना से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि घटना के बाद आरोपी महिला महानगरी ट्रेन में सवार होकर कटनी की तरफ रवाना हुई थी, जिसके बाद कटनी व सतना जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी ने सतना स्टेशन में महिला को अभिरक्षा में लिया और पुलिस के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
The murderer of her husband's girlfriend was arrested from Satna
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने पति की प्रेमिका व उसकी सहेली पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के दौरान प्रेमिका की मौत हो गयी तथा उसकी सहेली ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी से प्राप्त जानकारी के 39 वर्षीय युवक निवासी माढ़ोताल कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक है। उसका कंपनी में कार्यरत 33 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी कंपनी के संचालक की पत्नी को लग गयी थी। पत्नी ने पति की प्रेमिका से संपर्क किया और दोनों बातचीत करने के लिए प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली प्रेमिका की सहेली के घर बुधवार की दोपहर 12.30 बजे पहुंची थी।

विज्ञापन

सहेली ने दोनों के घर के अंदर बैठाया और बातचीत के दौरान उनमें विवाद होने लगा। इस दौरान ने कंपनी संचालक की पत्नी ने स्वेटर में रखा चाकू निकालकर प्रेमिका के पेट में तीन प्रहार किये। सहेली बीच बचाव करने आई तो आरोपी महिला ने उसकी गर्दन पर चाकू से प्रहार कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला अपनी एक्टिवा गाड़ी लेकर फरार हो गयी। युवती ने बाहर आकर मदद की गुहार लगाई और लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाते हुए पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेमिका की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घायल सहेली की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी महिला महानगरी ट्रेन में सवार होकर कटनी की तरफ रवाना हुई थी, जिसके बाद कटनी व सतना जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी ने सतना स्टेशन में महिला को अभिरक्षा में लिया और पुलिस के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया। आरोपी महिला के पति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी घटना में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed