{"_id":"67c6d6920731ce683603b16c","slug":"satna-news-panchayat-secretary-and-engineer-arrested-while-taking-bribe-demanded-in-lieu-of-payment-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: पंचायत सचिव और इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुगतान की एवज में मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: पंचायत सचिव और इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुगतान की एवज में मांगी थी घूस
Tue, 04 Mar 2025 04:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:01 PM IST
सार
Bribe Demanded: मध्यप्रदेश के सतना जिले में पंचायत सचिव और इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने भुगतान की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईओडब्ल्यू टीम रीवा के द्वारा मंगलवार को सतना के जनपद पंचायत सोहावल में पदस्थ उपयंत्री रमेश सिंह को 10,000 और ग्राम पंचायत बाबूपुर के सचिव जयसिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। ठेकेदार अतुल त्रिवेदी की कंपनी के द्वारा निर्मित पुलिया के कार्य के मूल्यांकन के बदले में सचिव निर्मित पुलिया का भुगतान पंचायत से कराने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
अतुल त्रिवेदी एक ठेकेदार है। उनकी कंपनी के द्वारा करीबन छह महीने पहले एक कास ड्रेनेज पुलिया का निर्माण ग्राम पंचायत बाबूपुर में किया गया था। उस निर्माण कार्य के मूल्यांकन के लिए जनपद पंचायत सोहावल जिला सतना में पदस्थ उपयंत्री रमेश सिंह 20,000 रुपये रिश्वत मांग रहा था। मंगलवार को 10,000 रुपये रिश्वत जैसे ही उपयंत्री ने ली, वैसे ही EOW रीवा की टीम ने उक्त रिश्वतखोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिया निर्माण कार्य के भुगतान के बदले में ग्राम पंचायत बाबूपुर सचिव जय सिंह, ठेकेदार से पांच प्रतिशत की कमीशन की मांग कर रहा था। इसको आज 5,000 रुपये की रिश्वत जैसे ही सचिव ने ली, वैसे ही EOW रीवा की टीम ने उक्त रिश्वतखोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
13 सदस्यों की रही मौजूदगी
आज की इस पूरी कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम के सदस्य, उप पुलिस अधीक्षक किरण किरो, निरीक्षक मोहित सक्सेना, निरीक्षक प्रियंका पाठक, उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उप निरीक्षक भावना सिंह, उप निरीक्षक (अ) संतोष पाण्डेय, प्रआर पुष्पेन्द्र पटेल, प्रआर सत्यनारायण मिश्रा, प्रआर कुलभूषण द्विवेदी, प्रआर घनश्याम त्रिपाठी, प्रआर पूजा सिंह, आर पूर्णिमा सिंह, आर धनंजय अग्निहोत्री, प्रआर (चालक) ओंकार शुक्ला और आरक्षक (चालक) संतोष मिश्रा शामिल रहे।
