फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna News: Dispute over shutting down of DJ in Satna, younger brother killed elder brother

Satna News: सतना में डीजे बंद कराने को लेकर हुआ विवाद, छोटे ने बड़े भाई को मार डाला

Sat, 09 Mar 2024 04:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 04:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना में डीजे बंद कराने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि छोटे ने बड़े भाई की हत्या ही कर दी। 

 

विज्ञापन
Satna News: Dispute over shutting down of DJ in Satna, younger brother killed elder brother
DJ

विस्तार

सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत मौहार गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ घर में मृतक के बच्चों का कनछेदन कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाग गया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपी डीजे बंद किए जाने से नाराज था, इसलिए उसने भाई की हत्या कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के छिटिया मोड़ के पास स्थित ग्राम मौहार में रहने वाले कोल परिवार के घर कनछेदन कार्यक्रम के दौरान खुशियों भरा माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। जिन बच्चों के कनछेदन के उपलक्ष्य पर शुक्रवार रात दावत और जश्न का दौर चल रहा था, गाना-बजाना हो रहा था। उनके पिता राकेश कोल (35) की उनके ही चाचा राजकुमार कोल ने हत्या कर दी।
विज्ञापन


राकेश ने अपने बेटे और बेटी का कनछेदन करवाया था। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को उसने परिवार और अपने अन्य परिचित लोगों का न्योता किया था। घर में खुशियों का माहौल था। नाचने-गाने के लिए डीजे भी मंगवाया गया था। रात ज्यादा होने पर राकेश ने डीजे बंद करवा दिया। उसका छोटा भाई राजकुमार और नाचना चाहता था। लिहाजा उसने डीजे बंद कराए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीजे वाले से दोबारा गाना बजाने के लिए बोल दिया। राकेश ने उसे रोका तो राजकुमार को नागवार लगा और उसने अपने बड़े भाई राकेश से बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गुस्से में आकर राजकुमार ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर राकेश की गर्दन पर वार कर दिया। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े राकेश ने देखते ही देखते वहीं दम तोड़ दिया। इस घटना ने वहां मौजूद रहे लोगों के होश उड़ा दिए। वे राकेश पर फोकस हो गए। इसका फायदा उठाते हुए राजकुमार कोल वहां से रात में ही भाग निकला।


घटना की सूचना मिलने पर कोठी थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी रात में ही शुरू कर दी। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी बंधा आश्रम के पास पुलिया के नीचे छिपा बैठा है। कोठी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed