{"_id":"66680c9f46910dbea606bf5d","slug":"satna-news-child-came-to-beg-with-an-iphone-replied-bizarre-answer-when-asked-people-were-shocked-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: आईफोन लेकर भीख मांगने आया बच्चा...पूछने पर दिया गजब जवाब; सुनकर लोगों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: आईफोन लेकर भीख मांगने आया बच्चा...पूछने पर दिया गजब जवाब; सुनकर लोगों के उड़े होश
Tue, 11 Jun 2024 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:06 PM IST
सार
Satna News: सतना से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बारे जानकर आप भौचक्के रह जायेंगे। जब एक बच्चा हाथ में आईफोन लेकर भीख मांगने आता है। इसको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
भीख मांगते बच्चे के हाथ में आईफोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बच्चा हाथ में आईफोन लेकर भीख मांग रहा है। हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। दरअसल वायरल वीडियो सतना शहर के चौपाटी का है। जहां बच्चे के हाथ में आईफोन दिख रहा है। भीख मांगते बच्चे के हाथ में आईफोन देख वहां खड़े लोग हैरान रह गए। सेमरिया चौक के चौपाटी में भीख मांगने वाले बच्चे के हाथ में आइफोन देखा तो वहां मौजूद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
आइये आपको भी दिखाते है ये वीडियो-
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस बीच उस बच्चे के हाथ में आईफोन देखकर एक लड़की ने पूछा कि यह आइफोन किसका है। तब बच्चे ने जवाब देते हुए कहा कि यह आइफोन मेरा है। बच्चे के मुंह से यह जवाब सुनते ही लोगों दंग रह गए। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक लड़की ने उस भिखारी का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर भीख मांगकर गुजारा करने वाले बच्चे के पास आईफोन जैसा महंगा मोबाइल कहां से आया है।
विज्ञापन
