फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna: Life prisoner of POCSO Act died in jail, sent to hospital, but did not save life.

Satna: पॉक्सो एक्ट के आजीवन कैदी की जेल में मौत, भेजा गया अस्पताल, मगर नहीं बची जान

Fri, 06 Sep 2024 11:47 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 11:47 AM IST
सार

दो साल की मासूम से दुष्कर्म में आजीवन सजा काट रहे कैदी की जेल में मौत हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया था, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Satna: Life prisoner of POCSO Act died in jail, sent to hospital, but did not save life.
पुलिस जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना सेंटर जेल में पॉक्सो एक्ट के अपराध में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे बंदी की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई, जिस पर कोलगवां थाने में मर्ग कायम किया गया है। 
विज्ञापन


जेल प्रशासन की तरफ से कल्याण अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी ने बताया कि शंखू कोल पुत्र दिनेश कोल 31 वर्ष, निवासी बाल्हा, थाना सभापुर, को लगभग डेढ़ साल पहले दो वर्ष की मासूम से दुष्कर्म पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उक्त प्रकरण में ही युवक को 1 जून 2024 को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया। तभी से वह जेल में था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पेट में दर्द की शिकायत पर बंदी को केन्द्रीय कारागार के अंदर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर प्राथमिक उपचार से लाभ नहीं हुआ तो पौने 9 बजे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। तब मर्ग कायम करते हुए शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शंखू कोल को अंतिम सांस तक जेल में ही रहने की सजा सुनाई गई थी। उधर मृतक के परिजनों ने पूर्व में किसी तरह की बीमारी नहीं होने और देर से सूचना दिए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed