फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna: devotees car going to have last darshan of Acharya Vidyasagar Maharaj fell into river, 3 people died

Satna: आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में जा गिरी, 3 लोगों की मौत

Sun, 18 Feb 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

Satna Hindi News: जैन समाज के यशपाल जैन कक्का ने बताया कि उन्हें फोन पर इस हादसे की जानकारी मिली कि कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार छह लोगों में से तीन की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत ठीक है, लेकिन उन्हें चोट आई है।

विज्ञापन
Satna: devotees car going to have last darshan of Acharya Vidyasagar Maharaj fell into river, 3 people died
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैन मुनि विद्यासागर महाराज की समाधि के बाद उनके अंतिम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सतना के तीन व्यापारी लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे। उनमें से तीन लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जैन मुनि विद्यासागर महाराज के समाधि लेने की खबर के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए सतना से जैन समाज के उनके छह अनुयायी-शिष्य रविवार की सुबह कार से छत्तीसगढ़ के चन्द्रगिरि रवाना हुए थे। दोपहर लगभग 12 बजे उनकी कार छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन

 
जैन समाज के यशपाल जैन कक्का ने बताया कि उन्हें फोन पर इस हादसे की जानकारी मिली कि कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार आशीष जैन (आशीष ट्रेडर्स), जितेंद्र जैन जीतू (अशोक टॉकीज परिवार) और प्रशांत जैन (अनंत निलयम परिवार) की मौत हो गई। कार सवार छह लोगों में से वर्धमान जैन, अप्पू जैन और अंशुल जैन की हालत ठीक है। हालांकि उन्हें भी चोट आई है, लेकिन वे तीनों सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छह लोगों में से पांच खुद ड्राइविंग जानते थे। हादसा कैसे हुआ इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि जैन मुनि विद्यासागर महाराज के समाधि लेने की खबर से पहले ही गमगीन रहे जैन समाज तीन युवकों की मौत से दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा समाज शोकाकुल है। हर कोई हादसे की जानकारी लेने के लिए व्याकुल नजर आ रहा है। जिस वक्त यह दुखद खबर आई सभी लोग पन्नी लाल चौक स्थित सरस्वती भवन में एकत्र होकर जैन मुनि के समाधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख रहे थे। सतना के श्रद्धालुओं के हादसे का शिकार होने की खबर आते ही लोग स्तब्ध रह गए। मृतकों के घर पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed