{"_id":"68ef8bd7f3207b900b0bd4a0","slug":"satna-constable-creates-photo-with-yogi-adityanath-using-ai-police-department-in-a-tizzy-satna-news-c-1-1-noi1431-3522127-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: सतना के आरक्षक ने AI से बनाई योगी आदित्यनाथ संग फोटो, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: सतना के आरक्षक ने AI से बनाई योगी आदित्यनाथ संग फोटो, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
Wed, 15 Oct 2025 08:34 PM IST
सतना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:34 PM IST
सार
सतना के कोटर थाने में पदस्थ आरक्षक विश्वदीप तिवारी ने AI से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ फर्जी फोटो बनाकर पुलिस मुख्यालय ग्रुप में शेयर की। कैप्शन लिखा “हमारी पकड़ योगी जी तक है।” पोस्ट वायरल होने पर विभाग में अनुशासनहीनता और फेक कंटेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई।
विज्ञापन
आरक्षण ने किया AI का इस्तेमाल
विस्तार
सतना जिले के कोटर थाने में पदस्थ आरक्षक विश्वदीप तिवारी इन दिनों अपने एक अजीबोगरीब कारनामे को लेकर पूरे पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी एक एडिटेड फोटो तैयार की।
विज्ञापन
तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आरक्षक के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हों। आरक्षक ने यह फर्जी फोटो पुलिस मुख्यालय (PHQ) के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा हमारी पकड़ योगी जी तक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कलेक्टर के सामने महिला को घसीटा, इस बात की शिकायत करने आई थी, जिलाधीश बोले- आप हमें ब्लैकमेल कर रहे
विज्ञापन
यह पोस्ट ग्रुप में डालते ही वायरल हो गई और अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रही है। आमजन इसे लेकर व्यंग्य भरे कमेंट कर रहे हैं, जबकि पुलिस विभाग के भीतर यह मामला अनुशासनहीनता और फेक कंटेंट के दुरुपयोग के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि अब तक किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस हरकत ने पूरे महकमे में AI के गैरजिम्मेदाराना इस्तेमाल और फेक कंटेंट प्रसार को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

आरक्षण ने किया AI का इस्तेमाल
