{"_id":"65bbb1155d445ce2730b9da5","slug":"mp-news-satna-old-house-roof-collapsed-grandmother-and-granddaughter-killed-grandfather-injured-2024-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना में पुराने मकान का छज्जा गिरा, दादी और पोती की मौत, दादा कर रहे जिंदगी के लिए संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना में पुराने मकान का छज्जा गिरा, दादी और पोती की मौत, दादा कर रहे जिंदगी के लिए संघर्ष
Thu, 01 Feb 2024 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:26 PM IST
सार
सतना में बुधवार को मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में तीन लोग दबे थे। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सतना में छज्जा गिरने से दो की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें छह साल की मासूम बच्ची सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक घटना सतना के गौशाला चौक की है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर में गौशाला चौक के एक पुराने मकान के छज्जे के नीचे रमेश अग्रवाल अपनी पत्नी सुशीला अग्रवाल (65) और 6 साल की नातिन चीकू उर्फ कौशिकी अग्रवाल के साथ बैठे हुए थे। अचानक बिल्डिंग के छज्जे का हिस्सा नीचे गिर गया। इसमें तीनों दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची रेस्क्यू टीम।
- फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाकर शवों और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना में 6 साल की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और रमेश अग्रवाल और उसकी पत्नी को घायल अवस्था पर जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान रमेश अग्रवाल की पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब चीकू का शव निकाला गया तब वो दो हिस्सों में बंट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सतना में जिस मकान का छज्जा गिरा, वह काफी पुराना बताया जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
लोग हुए नाराज
इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नारेबाजी शुरू हो गई। लोगों ने हादसे के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी अमले को दोषी ठहराया। उनका आरोप है कि बेतरतीब निर्माण और तोड़फोड़ के कारण बिल्डिंग्स जर्जर हो गई हैं। उनकी नींव हिल गई है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में हम सब अग्रवाल परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घटनाक्रम की जांच और घायल रमेश अग्रवाल को जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि तीन मंजिला मकान काफी पुराना था। उसके गार्डर गल चुके थे, जिसकी वजह से छज्जा गिर गया।