फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News: Deadly attack on BJP councillor, fruit vendor stabbed him in the chest after a minor altercation.

MP News: भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, फल वाले ने मामूली कहासुनी के बाद सीने में घोंपा बका

Wed, 21 Feb 2024 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

मंगलवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे पार्षद महेंद्र पांडेय से रामपाल की दुकान लगाने को लेकर कुछ कहासुनी हुई। इसी बीच रामपाल ने नारियल काटने वाला बका उठा कर महेंद्र के सीने में मार दिया।

विज्ञापन
MP News: Deadly attack on BJP councillor, fruit vendor stabbed him in the chest after a minor altercation.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में भाजपा पार्षद और स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर महेंद्र पांडेय पर एक फल बेचने वाले ने जानलेवा हमला कर दिया। मंगलवार रात को कहासुनी के दौरान आरोपी ने पार्षद के सीने में बका घोंप दिया। पार्षद की हालत गंभीर है। उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा रेफर किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम सतना के वार्ड नंबर 26 (राजेन्द्र नगर) के पार्षद महेंद्र पांडेय पर मंगलवार की रात सिविल लाइन क्षेत्र में जानलेवा हमला हो गया। हमलावर के रूप में कोठी मोड के पास अस्थायी तौर पर फल की दुकान लगाने वाले रामपाल गुप्ता का नाम सामने आया है। रामपाल गुप्ता मैहर का रहने वाला है। उसने चार-पांच दिन पहले ही सड़क पर एक मैजिक वाहन में बाला जी फ्रूट के नाम से सिविल लाइन क्षेत्र में फल की दुकान लगाना शुरू किया था। उसका रिश्तेदार रोहित गुप्ता वहां पहले से ही व्यंकटेश फ्रूट्स के नाम से फल की दुकान लगाता आ रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे पार्षद महेंद्र पांडेय से रामपाल की दुकान लगाने को लेकर कुछ कहासुनी हुई। इसी बीच रामपाल ने नारियल काटने वाला बका उठा कर महेंद्र के सीने में मार दिया। जिस वक्त यह घटना हुई वहां कई अन्य फल विक्रेता और अन्य लोग भी थे। आनन फानन में पार्षद को सतना जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महेंद्र को रीवा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पार्षद पर हुए हमले की खबर मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। महापौर योगेश ताम्रकार भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पार्षद का हाल जानने के साथ ही इलाज के बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed