फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Auto driver got a minor gangraped by his friends In Satna

Satna Crime: ऑटो चालक ने नाबालिग का दोस्तों से कराया दुष्कर्म, जंगल में छोड़कर हुए फरार; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 11 Jun 2024 01:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Jun 2024 01:06 PM IST
सार

Satna Crime: सतना में 16 साल की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया है। फिर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए हैं। लड़की जंगल से किसी तरह पैदल चलकर पास के एक गांव में पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Auto driver got a minor gangraped by his friends In Satna
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सतना रेलवे स्टेशन परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना रविवार रात हुई। जैतवारा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रविवार रात वह सतना रेलवे स्टेशन पर थी। उसे एक ऑटो वाला अपने साथ ले गया था। ऑटो चालक के साथ उसका एक साथी भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी अनुसार लड़की सीधी जिले की रहने वाली है। जो अपने किसी परिचित से मिलने मुंबई के कल्याण गई थी और 7 जून को लौटकर सतना आई थी। यहां रेलवे स्टेशन पर वह एक ऑटो वाले के संपर्क में आई। बताया जा रहा है कि ऑटो वाला उसे बहलाकर अपने साथ मैहर ले गया और उसके साथ गलत काम किया है। अगले दिन लड़की जब सतना रेलवे स्टेशन पर वापस आई तो उसे वहां दो और युवक मिले। जो उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इन युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर रविवार रात को उसे जैतवारा क्षेत्र में छोड़ दिया। यहां से वह किसी तरह एक गांव पहुंची। जब ग्रामीणों अनजान लड़की को देखकर उससे बात की तो उसने अपने साथ हुई घटना को बताया, तब ये मामला जैतवारा थाने पहुंचा।

विज्ञापन


जैतवारा पुलिस ने मामला सतना जीआरपी को भेज दिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लड़की को मोटरसाइकिल पर ले गए दोनों युवक ऑटो वाले के परिचित ही है। पुलिस इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं लड़की को सोमवार रात को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। इधर, सतना जीआरपी प्रभारी के जानकारी मुताबिक जैतवारा थाना से डायरी मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, सतना सिविल लाइन पुलिस ने कुछ संदिग्ध ऑटो वालों को पकड़ा और पूछताछ के लिए जीआरपी को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed