फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Raped girl on the pretext of marriage accused arrested

MP News: शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर गांव जाकर युवक ने रचा ली शादी, युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Wed, 06 Mar 2024 11:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

पीड़ित युवती युवक के गांव पहुंची तो उसे पता चला कि उसने शादी कर ली है। धोखे का शिकार हुई युवती इसके बाद जैसो थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Satna News: Raped girl on the pretext of marriage accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवती से शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए और फिर गांव आकर दूसरी युवती से शादी रचा ली। इसकी जानकारी युवती को लगी तो उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 27 साल की युवती के शारीरिक शोषण के आरोप में मंटू चौधरी पिता विनोद चौधरी (33) निवासी अशोक नगर जसो सतना को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जसो टीआई रोहित यादव ने बताया कि 27 साल की युवती ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह साल 2016 में आरोपी के गांव अशोक नगर जसो में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। यहां उसकी आरोपी से जान पहचान हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2018 में युवती पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चली गई। साथ ही एक प्राइवेट फर्म में जॉब करना भी शुरू कर दिया। यहां उसकी मुलाकात एक बार फिर मंटू चौधरी से हुई। पहले से परिचित होने के कारण दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर वे मिलने भी लगे। इस दौरान आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा फिर दोहराया। दोनों कई वर्षों तक दिल्ली में रहे और आरोपी शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। साल 2022 में आरोपी अपने गांव चला आया और धीरे धीरे युवती से संपर्क कम कर दिया। इसके बाद बात करना ही बंद कर दिया। 


आरोपी पर संदेह होने पर युवती युवक के गांव पहुंची तो उसे पता चला कि उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। धोखे का शिकार हुई युवती जसो थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed