फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Outcry due to power cut, there is no light in Satna for four days, if there is no water to drink, then the heat is troubling separately

Satna News: बिजली कटौती से हाहाकार, सतना में चार दिन से लाइट नहीं, पीने को पानी नहीं तो गर्मी अलग सता रही

Mon, 16 May 2022 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 04:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बिजली कटौती परेशानी बढ़ा रही है। सरकार भले दावे करे पर कई बार हकीकत सामने आ चुकी है। सतना के शेरगंज के मुक्तानगर में चार दिन से लाइट नहीं हैं। अब मोहल्ले के लोग बिजली ऑफिस का घेराव कर धरने पर बैठ गए हैं।
 

विज्ञापन
Satna News: Outcry due to power cut, there is no light in Satna for four days, if there is no water to drink, then the heat is troubling separately
बिजली नहीं होने से परेशान लोगों ने चक्काजाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के शेरगंज स्थित मुक्तानगर कॉलोनी में बीते चार दिन से लाइट नहीं होने के कारण हाहाकार मच गया है। इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से न सिर्फ सैकड़ों परिवार गर्मी से बेहाल हो गए हैं, वहीं पानी की एक-एक बूंद को भी तरस रहे हैं। वृद्धों और बच्चों का तो बुरा हाल है। कई बार इसके लिए शिकायत की जा चुकी है पर कोई समाधान नहीं निकल सका है। सुधार नहीं होने से परेशान मोहल्लेवासी सोमवार को बिजली ऑफिस का घेराव कर धरने पर बैठ गए हैं। यही नहीं जल्द लाइट नहीं आई तो नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

 
इलाके के लोगों की मानें तो बिजली विभाग ने 25 केवी की लाइन डाल रखी है, जबकि बिजली खपत 75 केवी से ऊपर की है। यही वजह है कि आए दिन इलाके में बिजली फॉल्ट होने के कारण 10-10 घंटे कटौती झेलनी पड़ती थी। लगातार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने नहीं सुनी नतीजतन यह हुआ कि पिछले 96 घंटे से कॉलोनी की लाइट गोल है। थक-हार कर इलाके के लोगों ने आज प्रेम नगर स्थित बिजली विभाग के सामने चक्काजाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। चक्काजाम की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी है। हालांकि समझाइश के बाद लोगों ने बिजली विभाग के सामने लगाया चक्काजाम खोल दिया और अपने घर वापस चले गए, लेकिन जल्द निराकरण ना होने पर नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन को गिरफ्तारी देने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed