फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Laborer dies of heart attack in cement factory, relatives accuse manager of harassing her, now 25 lakhs will be given to the family of the deceased

सतना: सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की हार्टअटैक से मौत, परिजनों ने लगाया मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप, अब 25 लाख मिलेंगे मृतक के परिवार को

Sat, 30 Apr 2022 03:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 03:07 PM IST
सार

मजदूर की हार्टअटैक से मौत के बाद परिजन केजेएस सीमेन्ट फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि मैनेजर की प्रताड़ना से जान गई है। सुबह विधायक पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों को 25 लाख से ज्यादा का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की बात की, तब धरना समाप्त हुआ।  

विज्ञापन
Satna: Laborer dies of heart attack in cement factory, relatives accuse manager of harassing her, now 25 lakhs will be given to the family of the deceased
मजदूर की हार्ट अटैक से मौत के बाद परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के मैहर में स्थित केजेएस सीमेन्ट प्लांट में हंगामा हो गया। एक मजदूर की हार्टअटैक से मौत के बाद परिजन फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि मैनेजर की प्रताड़ना से जान गई है। रातभर हंगामा चलता रहा। सुबह विधायक पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों को 25 लाख से ज्यादा का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की बात की, तब धरना समाप्त हुआ।  
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला सतना के जिले के मैहर स्थित केजेएस सीमेंट फैक्ट्री का है। यहां शुक्रवार की सुबह तकरीबन 11 बजे फैक्ट्री परिसर में एक मजदूर की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैनेजर की प्रताड़ना से श्रमिक की मौत हुई है। परिजनों ने तकरीबन 3 बजे तक अस्पताल में धरना दिया औऱ मैनेजर पर एफआईआर की मांग करने लगे।
विज्ञापन


घंटों प्रदर्शन चलने के बाद जब कोई भी नहीं आया तो अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसर के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। रातभर धरने पर बैठे परिजनों की बात सुनने फैक्ट्री का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोश में आकर सभी श्रमिक अब फैक्ट्री परिसर के बाहर ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। वहीं श्रमिकों की मानें तो उनके द्वारा मुआवजे के रूप में 27 लाख रुपये और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की जा रही है। मगर फैक्ट्री के तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया निकल सामने नही आई।


शनिवार सुबह जानकारी लगते ही सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, मैहर युवा समाज सेवी विजय सिंह, अभिषेक पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले मृतक के परिजनों से फिर फैक्ट्री में संबंधितों से चर्चा की। बाद में जानकारी दी कि मैहर केजेएस सीमेन्ट प्लांट में हुए श्रमिक हादसे निराकरण आज सुबह लगभग बीमा राशि सहित 25.5 लाख रुपये का मुआवजा देना पड़ा। मृतक के परिजनों को 23 लाख नकद, 2.5 लाख बीमा, 50000 हजार अग्नि संस्कार के लिए दिए जाएंगे। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed