{"_id":"647d45c4be10dcaf340f586a","slug":"satna-former-rajasthan-deputy-cm-sachin-pilot-reached-maihar-maa-sharda-devi-court-to-pay-obeisance-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: मैहर मां शारदा देवी दरबार में माथा टेकने पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, आरती भी उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: मैहर मां शारदा देवी दरबार में माथा टेकने पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, आरती भी उतारी
Mon, 05 Jun 2023 07:47 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Jun 2023 07:47 AM IST
सार
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रविवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर मां शारदा देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे। पायलट ने माता की आरती की, साथ ही उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
मैहर में सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट रविवार शाम मैहर पहुंचे। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए। सचिन पायलट ने मां शारदा की आरती भी उतारी। इससे पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और इसके बाद वे कार के माध्यम से सतना के मैहर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत...
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र कुमार सिंह के आगमन पर मां शारदा की नगरी मैहर में हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के पदाधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मां शारदे के दर्शन के पश्चात नेतागण सतना प्रस्थान कर गए स्वागत में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, सेवादल के जिला अध्यक्ष अरुण तने मिश्रा पार्षद ध्यानेश भाई सनी आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
