फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna Crime house of accused in case of gang rape and looting jewelry in Satna demolished

Satna Crime: सामूहिक दुष्कर्म के बाद गहने लूटे गए थे, आरोपियों के घर पर चला 'मामा' का बुलडोजर

Sat, 06 May 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 May 2023 03:34 PM IST
सार

सतना जिले के मैहर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके गहने लूट लिए गए थे। मामले में सतना पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया।

विज्ञापन
Satna Crime house of accused in case of gang rape and looting jewelry in Satna demolished
आरोपियों के घर पर चला 'मामा' का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के मैहर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और गहने लुटने की घटना बीते मंगलवार को हुई थी। महिला मां शारदा के दर्शन कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान महिला को रोककर दो लोगों ने दुष्कर्म और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म और गहने लुटने के आरोपी खेरवा निवासी बंटा तिवारी और राजाबाबू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, शनिवार को दोनों आरोपियों के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया।
विज्ञापन


बताते चलें, आरोपियों ने महिला को खेरवा कला और इटहरा के बीच स्थित तालाब के पास आरोपी बंटा तिवारी और राजाबाबू सिंह उर्फ टिल्ली ने पकड़ लिया था। दोनों आरोपी महिला को घसीटकर झाड़ी में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म करने के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने सोने के मंगलसूत्र समेत पहने हुए गहने भी छीन लिए थे। अब प्रशासन ने आरोपियों के घर को जमींदोज कर अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने की सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed