{"_id":"626ba7950d2881026c3cbc1b","slug":"satna-complaint-filed-in-maihar-for-spreading-religious-frenzy-on-social-media-objectionable-post-was-being-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मैहर में शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट का हो रहा था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मैहर में शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट का हो रहा था विरोध
Fri, 29 Apr 2022 02:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:23 PM IST
सार
सतना जिले के मैहर थाने में सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक इमेज-कंटेंट फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किए थे। जिससे माहौल खराब होने की आशंका थी।
विज्ञापन
मैहर थाने में सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक शिकायत दर्ज की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मैहर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक कार्टून फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किए थे। जिससे माहौल खराब होने की आशंका थी।
सतना एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि मैहर के पुरानी बस्ती निवासी आरोपी साकिब अली पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतना चाहिए। सोच-समझकर कोई पोस्ट करना चाहिए, क्योंक इस प्लेटफॉर्म से तेजी से चीजें वायरल होती हैं। तेजी से क्रिया-प्रतिक्रिया होती है। मैहर में भी ऐसा ही हुआ है। लगातार भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई है।
बता दें बीते दिनों आरोपी साकिब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट से भगवान श्री राम और हनुमान जी के कार्टून के साथ आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसका सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के साथ विरोध किया गया था। इस पोस्ट को लेकर समाज से जुड़े कुछ लोगों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया कि ऐसी पोस्ट करके धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 153, 295A, 505 (1) (सी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।