फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Children ate Ratanjot seeds while playing, health of eight children deteriorated

Satna: खेल-खेल बच्चों ने खा लिए रतनजोत के बीज, आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-पेट दर्द होने पर लाए अस्पताल

Sun, 20 Nov 2022 07:57 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 07:57 AM IST
सार

सतना जिले में बच्चों के रतनजोत बीज खाने का मामला सामने आया है। आठ बच्चों को उल्टी-पेटदर्द होने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अब बच्चों की हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
Satna: Children ate Ratanjot seeds while playing, health of eight children deteriorated
बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में आठ बच्चों की तबीयत रतनजोत के बीज खाने से बिगड़ गई। उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं और उनकी उम्र 3 से 8 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम देवरी जगदीशपुर का है। बताया जाता है कि बच्चे दोपहर में घर के बाहर खेल रहे थे। जहां ये बच्चे खेल रहे थे, वहीं रतनजोत के पौधे भी लगे हुए थे। बच्चों ने रतनजोत के बीज तोड़ कर खा लिए। कुछ देर बाद एक के बाद एक सभी के पेट में दर्द शुरू हो गया और वे उल्टियां करने लगे। परिवारवाले घबरा गए और उन्हें अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


बच्चों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक पौधे से बीज तोड़ कर खाए हैं। तब परिजनों को पता चला कि बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए हैं। डॉ. तरुण आवासे ने उनका इलाज शुरू किया। चांदनी साकेत 3 वर्ष, दीपिका 5 वर्ष, कार्तिक 4 वर्ष, प्रिंस साकेत 8 वर्ष, अंश 8 वर्ष, दीपा 8 वर्ष और अनुज साकेत 7 वर्ष शामिल हैं। बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed