फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Bee attack on people who went to perform last rites of woman, about 40 people injured, 8 seriousरा

सतना: महिला का अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, करीब 40 लोग घायल, 8 गंभीर

Tue, 15 Feb 2022 05:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 05:14 PM IST
सार

सतना जिले के अमरपाटन में एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से करीब 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है। एक मरीज आईसीयू में भर्ती है।

विज्ञापन
Satna: Bee attack on people who went to perform last rites of woman, about 40 people injured, 8 seriousरा
सतना: मधुमक्खी के हमले में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना में एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लोग लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए। हमले में करीब 40 लोग घायल हुए है, जिनमें 8 गंभीर हैं।
विज्ञापन

 
मामला अमरपाटन थाना इलाके के लालपुर का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले चौरसिया परिवार में सुईया चौरसिया (56 वर्ष) की मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए आज सुबह करीब 10 बजे चौरसिया परिवार के लोग गांव के बाहर पुश्तैनी बगीचे में ले गए थे। यहां चिता बनाकर मुखाग्नि देने के लिए कंडे सुलगाए गए थे। इसी दौरान पास के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के झुंड ने शवयात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
लोग मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए खेतों में छिपने लगे लेकिन मधुमक्खियों के डंक से नहीं बच सके। अंत्येष्टि में करीब 100 से ज्यादा लोग शामिल होने पहुंचे थे, जिसमें से करीब 40 लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए हैं। घायलों में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का इलाज अमरपाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, वहीं गंभीर घायलों को रीवा रैफर किया गया है। एक घायल आईसीयू में एडमिट है। मधुमक्खियों के हमले एक घंटे बाद दूसरी जगह अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां धुएं के चलते भड़क गई थी और लोगों पर हमला कर दिया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed