{"_id":"6ac61929a46bef0c15064bc5","slug":"satna-2-brothers-arrested-for-firing-at-sand-trader-weapon-recovered-police-conduct-walking-parade-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: रेत कारोबारी पर फायरिंग करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: रेत कारोबारी पर फायरिंग करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस
Wed, 07 Oct 2026 03:34 PM IST
सतना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:34 PM IST
सार
बीती 28 सितंबर को रेत कारोबारी पर फायरिंग के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को घटनास्थल पर ले जाकर पैदल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना में रेत कारोबारी पर फायरिंग के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनका पैदल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा के मुताबिक 28 सितंबर की रात संजय अग्रवाल अपने बेटे मोहित के साथ कार से घर लौट रहे थे। भुजवा मोहल्ले में वे पान बंधवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में गोली संजय अग्रवाल की जांघ को छूकर निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीहोर: एसबीआई से लोन का झांसा देकर सात ग्रामीणों से ठगे 4 लाख, फोन बंद किया तो जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान उमर खान (22) और उसके बड़े भाई भइया खान उर्फ मकबूल (27) के रूप में हुई। पुलिस ने करीब आठ दिन तक तलाश करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और उनका पैदल जुलूस निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी उमर खान के खिलाफ पहले से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वहीं उसके बड़े भाई भइया खान उर्फ मकबूल के खिलाफ रंगदारी और मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना में दोनों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर आगे की जांच कर रही है।
