फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sarpanch husband marries first wife and sister-in-law in same ceremony in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : सरपंच पति ने एक ही मंडप में रचाई पत्नी और साली के साथ शादी

Sun, 08 Dec 2019 06:33 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Dec 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch husband marries first wife and sister-in-law in same ceremony in Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश में सरपंच के पति ने अपनी पत्नी से दोबारा और उसकी बहन के साथ एक ही मंडप में शादी कर ली। मेहगांव जनपद के ग्राम गुदावली में सरपंच पति ने एक ही मंडप के नीचे अपनी पत्नी और साली के साथ सात फेरे लिए। सरपंच ने दोनों पत्नियों को वरमाला भी पहनाई।  बताया जा रहा है कि इस शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। 

विज्ञापन


सरपंच के पहले से ही बच्चे हैं। ग्राम गुदावली निवासी दिलीप उर्फ दीपू परिहार की पत्नी विनीता ग्राम पंचायत से सरपंच हैं। 11 दिन पहले 26 नवंबर को दीपू ने बड़े ही धूमधाम से पहली पत्नी विनीता और उनकी छोटी बहन रचना के साथ एक ही मंडप के नीचे शादी की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि दीपू परिहार का सिकत्तरपुर निवासी विनीता के साथ 9 साल पहले विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि दीपू की पहली पत्नी विनीता बीमार रहती है। इसलिए दीपू ने विनीता की रजामंदी से उसके ही चाचा की बेटी रचना से दूसरी शादी की है। हालांकि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत यह अपराध है और इसमें सात साल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed