{"_id":"650aef31667f8645a00fb9c3","slug":"sarpanch-and-ward-member-arrested-for-taking-bribe-of-rs-50-thousand-had-asked-for-rs-2-5-lakh-for-permission-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सरपंच और वार्ड सदस्य 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, भूमि समतलीकरण की अनुमति के लिए मांगे थे ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सरपंच और वार्ड सदस्य 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, भूमि समतलीकरण की अनुमति के लिए मांगे थे ढाई लाख
Wed, 20 Sep 2023 06:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:40 PM IST
सार
सतना में जमीन समतल करवाने के काम की अनुमति के बदले पचास हजार की रिश्वत ली गई। ये रकम ढाई लाख की रिश्वत की पहली किश्त थी। रीवा लोकायुक्त ने सरपंच और वार्ड सदस्य को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हु्ए ग्राम सरपंच और वार्ड सदस्य को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपये मांगे थे, जिसकी पहली किश्त के रूप में ये रकम ली जा रही थी।
जानकारी के अनुसार सतना की एमआईजी फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले राजीव तिवारी पिता सीताराम तिवारी ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की थी। बताया था कि ग्राम चोरहटा पंचायत क्षेत्र में उसकी भूमि है। जिसे समतलीकरण करने की अनुमति लेने के लिए वह पंचायत के पास गया था। वहां काम के बदले पंचायत सरपंच ग्राम चुरहटा के सरपंच संजीव लोचन सिंह और वार्ड नंबर 16 से सदस्य सुरेश कुमार साकेत ने ढाई लाख रुपये रिश्वत देने की मांग की गई। कई बार बात की पर दोनों ने नहीं माने। अंत में रिश्वत की रकम किश्तों में देने की सहमति बनी। पहली किश्त के रूप में बुधवार को पचास हजार रुपये देना था।
लोकायुक्त की टीम ने पड़ताल में शिकायत को सही पाया। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्य को टीम बनाई गई और दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता को पचास हजार रुपये लेकर सरपंच के पास भेजा गया। बुधवार को ग्राम चोरहटा स्थित पंचायत भवन में सरपंच ऑफिस में रिश्वत की रकम लेते सरपंच संजीव लोचन सिंह एवं वार्ड सदस्य सुरेश साकेत को रंगे हाथ ट्रेप किया गया है।