फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sand boa snake worth two crores found in Pandhurna chhindwara released in the forest after rescue

Sand Boa Snake: पांढुर्णा में मिला दो करोड़ कीमत का सांप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया, देखें वीडियो

Thu, 10 Nov 2022 03:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 03:27 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दुर्लभ प्रजाति का सैंड बोआ सांप मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ है। इस सांप की तस्करी करने पर सात साल की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
Sand boa snake worth two crores found in Pandhurna chhindwara released in the forest after rescue
छिंदवाड़ा में मिला दो करोड़ का सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दुर्लभ प्रजाति का सैंड बोआ सांप मिला है, जिसे रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया। सैंड बोआ सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये है। सर्पमित्र सिद्धार्थ सहारे को दुर्लभ प्रजाति के सांप के रेस्क्यू का कॉल आया, जिसके बाद वह 25 किमी दूर एक खेत में सांप का रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दो मुहें सांप को पकड़ा और तत्काल फॉरेस्ट अधिकारियों को  सूचना दी जिन्होंने सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सर्पमित्र अमित संभारे के मुताबिक पांढुर्णा में मिला यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है, जिसे सेंड बोआ सांप कहते है, अक्सर कुछ लोग इस सांप की तस्करी करते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह सांप काफी मंहगा बिकता है। इस सांप की तस्करी करने वालों को सात साल की सजा का प्रावधान है, यह सांप काफी कीमती था, जिसके चलते फारेस्ट की टीम ने सांप को कब्जे में लेकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pench National Park: मोगली लैंड में पेड़ से छलांग लगाता दिखा बघीरा, रोमांचित हुए पर्यटक

दो करोड़ है कीमत
दो मुहां सांप का साइंटिफिक नेम सैंड बोआ है। ये एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है और ये ज़हरीला नहीं होता। लोग इस सांप की तस्करी करते हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये तक हो सकती है। सैंड बोआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत शेड्यूल पांच में आता है। इसकी तस्करी करते पकड़े जाने वाले शख्स को 35,000 रुपये जुर्माना लग सकता है और सात साल की जेल हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस सांप से कई तरह की दवाएं बनाई जाती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि इस सांप से भाग्य बदल जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed