{"_id":"67acca68d2cdb29c0807df43","slug":"truck-overturns-on-auto-one-woman-traveling-in-auto-dies-4-others-injured-sagar-news-c-1-1-noi1338-2622197-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Road Accident: ऑटो पर पलटा ट्रक, हादसे में एक महिला की मौत, चार अन्य लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Road Accident: ऑटो पर पलटा ट्रक, हादसे में एक महिला की मौत, चार अन्य लोग घायल
Wed, 12 Feb 2025 10:08 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:08 PM IST
सार
टोल नाके पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। टक्कर के बाद ट्रक लोडिंग ऑटो पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वसाहरी टोल नाके पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भारी भरकम ट्रक लोडिंग ऑटो पर पलट गया। दबने से ऑटो सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चार घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, बुधवार करीब 5:30 बसारी टोल नाके पर लोडिंग वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें लोडिंग ऑटो ट्रक के नीचे आ गया। दुर्घटना में लोडिंग ऑटो सवार महिला अनीता पति भागीरथ निवासी ग्वालटोली की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही लोडिंग वाहन सवार महिला शारदा बाई निवासी गुनगी, राम कुमारी निवासी भोपाल, श्रीराम निवासी किर्रोद एवं प्रेम सिंह निवासी भोपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर खिमलासा थाने से बड़ी संख्या में जवान पहुंच गए और घायलों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का उपचार जारी है। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रफ्तार का कहर, 12 साल के बच्चे की मौत
सागर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे क्रमांक 44 पर एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार 12 साल के बच्चे मौत हो गई। सागर जिला अंतर्गत मालथौन थाना क्षेत्र के सुकालीपुरा में नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में बारह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम लगा दिया।
बताया गया है कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। लगातार दो घंटे तक चले चक्काजाम में दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और यातायात बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकालीपुरा निवासी रामगोपाल पिता बहादुर आदिवासी उम्र 12 वर्ष खेत से घर जाने के लिए साइकिल से रोड क्रॉस कर रहा था। तभी मालथौन से सागर की ओर जा रही तेज बोलेरो वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकली, जिससे रामगोपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
