{"_id":"66c7fa1ab328b48b78060ab9","slug":"the-woman-who-tied-rakhi-to-digvijay-singh-became-corona-positive-sagar-news-c-1-1-noi1338-2024013-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: दिग्विजय सिंह को राखी बांधने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: दिग्विजय सिंह को राखी बांधने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया क्वारंटीन
Fri, 23 Aug 2024 09:11 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:11 AM IST
सार
महिला की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद नायब तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरोदिया नौनागिर गांव पहुंचकर महिला को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकार दी। साथ ही उसे क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण
- फोटो : istock
विस्तार
सागर के बरोदिया नौनागिर गांव में रक्षाबंधन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राखी बांधने वाली महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को दवाएं देकर होम क्वारंटीन कर दिया है।
गुरुवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद नायब तहसीलदार रमेश कोष्ठी और स्वास्थ्य विभाग के दल ने बरोदिया नौनागिर गांव पहुंचकर 55 वर्षीय भागवती अहिरवार को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। इसके बाद, डॉ. नीतेश दुबे सहित स्वास्थ्य दल के सदस्यों ने उन्हें मास्क और दवा दी। साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन करते हुए सभी को दूरी बनाए रखने समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।
बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बरोदिया नौनागिर आए थे, जहां वह मृतक अंजना और मृतक राजेन्द्र अहिरवार के परिवार से मिलने गए थे। अगले दिन एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने स्वास्थ्य दल का गठन कर सैंपल लेने के निर्देश दिए। 15 सैंपल लिए गए थे, जिसमें परिजन, एसडीएम, एसडीओ पुलिस सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल शामिल थे। इनमें से एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए सभी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।