{"_id":"677be75eb40668ac820f5768","slug":"the-dispute-that-has-been-going-on-for-three-days-in-sagar-has-been-resolved-the-temple-will-be-rebuilt-in-700-square-feet-of-land-sagar-news-c-1-1-noi1338-2493327-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर धार्मिक स्थल तोड़फोड़ विवाद, उसी जगह 700 वर्ग फीट जमीन पर बनेगा मंदिर, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर धार्मिक स्थल तोड़फोड़ विवाद, उसी जगह 700 वर्ग फीट जमीन पर बनेगा मंदिर, बैठक में हुआ फैसला
Mon, 06 Jan 2025 10:11 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:11 PM IST
सार
प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों में सहमति बनाई। समझौते के तहत जिस स्थान पर मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ था, वहां 700 फीट जमीन पर मंदिर बनाया जाएगा और शेष भूमि पर जैन मंदिर निर्माण होगा।
विज्ञापन
सहमति
विस्तार
सागर शहर में बीते तीन दिन से चल रहे धार्मिक स्थल विवाद को लेकर सोमवार शाम को दोनों पक्षों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिस स्थान पर मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया है, उसी जगह 700 फीट जमीन मंदिर बनाने के लिए रहेगी। शेष जगह पर जैन मंदिर बनेगा। दोनों जगह के बाकायदा कागज तैयार किए जाएंगे। दोनों पक्षों ने इस पर सहमति भी दे दी है। शांति समिति की इस बैठक में सागर विधायक शैलेंद्र जैन जैन समाज तथा हिन्दू समाज के लोगों समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सागर की कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में स्थित एक धार्मिक स्थल पर शनिवार को नकाबपोश युवकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद शहर सहित पूरे जिले का माहौल गर्म हो गया था। इस घटना के विरोध स्वरूप रविवार और सोमवार को शहर के कई हिस्सों में बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
सोमवार के दिन सराफा बाजार में सोनी और जड़िया समाज समेत सर्व समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मामले को लेकर चर्चा हुई। क्षतिग्रस्त हुए धार्मिक स्थल पर शाम 6:00 बजे महा आरती करने का निर्णय लिया गया था। प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें दोनों पक्षों में फिलहाल सहमति बन गई है। इस सहमति की खबर से प्रशासनिक हलकों में राहत महसूस की गई, क्योंकि यह विवाद पिछले तीन दिनों से लगातार गरमा रहा था। प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए थे, क्योंकि इस विवाद से निपटने में जो इक्षा शक्ति आज दिखाई गई अगर दोनों पक्षों में सामंजस्य बनाने के प्रयास अगर पहले किए जाते तो शायद यह घटनाक्रम इतना वृहद रूप अख्तियार नहीं कर पाता।