फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar The child had died in the pregnant woman's womb. The private hospital kept treating her

Sagar News: गर्भवती महिला के पेट में ही मर गया था बच्चा, निजी अस्पताल वाले करते रहे इलाज, पुलिस कर रही जांच

Thu, 20 Feb 2025 10:52 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 10:52 PM IST
सार

सागर के मनोकामना नर्सिंग होम की डॉक्टर ऊषा सैनी पर प्रसूता के मृत शिशु को लेकर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का दावा है कि गर्भ में बच्चे की मौत दो दिन पहले हो गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें जानकारी नहीं दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Sagar  The child had died in the pregnant woman's womb. The private hospital kept treating her
आरोप

विस्तार

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बाजार स्थित मनोकामना नर्सिंग होम की डॉक्टर ऊषा सैनी पर प्रसूता के परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पंकज सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी की गर्भावस्था के दौरान से ही वह मनोकामना नर्सिंग होम में इलाज करवा रहे थे। अचानक दर्द की शिकायत होने पर वे पत्नी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ऊषा सैनी ने सामान्य पेन किलर देकर उसे भर्ती कर लिया। लेकिन रात 10 बजे तक भी दर्द कम न होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही प्रसूता की डिलीवरी हो गई और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा लगभग दो दिन पहले ही गर्भ में मर चुका था, जबकि डॉक्टर ऊषा सैनी इस तथ्य को छिपाकर इलाज करती रहीं और परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवजात शिशु का पोस्टमार्टम कराया गया और कोतवाली थाने में मर्ग कायम किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप

 

आरोप

 

आरोप

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed