फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Umang Singhar said Saurabh Sharma is small fish big disclosure on transport scam on February 15

MP News: उमंग सिंघार बोले- सौरभ शर्मा छोटी मछली, 15 फरवरी को परिवहन घोटाले पर करेंगे बड़ा खुलासा

Wed, 12 Feb 2025 06:32 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 06:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है। सिंघार ने कहा, सौरभ शर्मा छोटी मछली है। आगामी 15 फरवरी को बड़ा खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
MP News Umang Singhar said Saurabh Sharma is small fish big disclosure on transport scam on February 15
उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष पीसी करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, परिवहन घोटाले का आरोपी सौरभ शर्मा छोटी मछली है। इसमें और कई बड़े नाम शामिल हैं। लेकिन मोहन यादव सरकार इस मुद्दे पर बचती नजर आती है। कांग्रेस 15 फरवरी को भोपाल में मीडिया के सामने इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सागर जिले में दो दिन के प्रवास पर हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को उन्होंने सागर में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बुंदेलखंड में कानून व्यवस्था और जनता की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोहन यादव सरकार वादाखिलाफी कर रही है। शिवराज सरकार की तरह सिर्फ घोषणाएं कर रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट भोपाल में होगा। पिछली इन्वेस्टर्स मीट के कितने काम पूरे हुए, यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


'सरकार विधानसभा नहीं चलाना चाहती'
सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सिंघार ने कहा कि मोहन यादव सरकार विधानसभा चलाना नहीं चाहती है। सरकार स्वयं डरती है, देश में सबसे कम सत्र मध्यप्रदेश में होते हैं। विधानसभा का बजट सत्र नौ दिन का रखा गया है। लगता है कि यह मप्र के इतिहास का सबसे छोटा बजट सत्र है। मुख्यमंत्री विधानसभा में बैठते नहीं हैं। कभी आते हैं तो चले जाते हैं। वह जनता की बातों और विपक्ष के सवालों से घबराते हैं। हमनें लाइव प्रसारण की बात कही तो इसके लिए भी घबराते हैं। यह डरपोक सरकार है। विपक्ष और जनता की बात नहीं सुनना चाहती है। इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन दिया है।

'सौरभ शर्मा छोटी मछली'
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने परिवहन आरक्षक के मामले को लेकर कहा कि सौरभ शर्मा छोटी मछली है, वह किसके लिए काम करता था? उसके साथ कौन लोग जुड़े थे? यह सामने आना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर बात करने से बचते हैं। सौरभ शर्मा के नाम पर करोड़ों रुपये कमाए और जमीनें खरीदी ली गईं। उसके ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से लेकर किन मंत्रियों तक से कैसे संबंध थे? सीएम इस पर क्यों नहीं बोलते? प्रदेश में भ्रष्टाचार चल रहा है। कई जांच रिपोर्ट सरकार दबाकर बैठी है। साल 2013 से लोकायुक्त में जांच प्रतिवेदन लंबित पड़े हैं। इनकी जांच रिपोर्ट सरकार दबाकर बैठी है। इन सभी मुद्दों पर भोपाल में 15 फरवरी को मीडिया से चर्चा करूंगा।


बुंदेलखंड पैकेज से लेकर स्मार्ट सिटी तक में भ्रष्टाचार
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा बुंदेलखंड अंचल की उपेक्षा की है। सिर्फ वोट लिए है, दिया कुछ नहीं। कांग्रेस सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज दिया था। यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इसको वह विधानसभा में उठाएंगे।

उन्होंने दुग्ध संघ के सीईओ हेमराज पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह श्रमिकों और पशुपालकों को परेशान कर रहे हैं। उनकी जांच होना चाहिए। डेयरी विस्थापन में बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्लाट मिले हैं। इस गड़बड़ी को उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांध की ऊंचाई बढ़ाने का बोला था। लेकिन यह काम अब तक नहीं हुआ है। भाजपा सरकार घोषणाएं करती है, लेकिन काम नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed