फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Toxic Liquor Case many Dead and many Hospitalized Collector and SP Reach Spot

एमपी: सागर में जहरीली शराब का कहर, दस लोगों की मौत; 25 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल रेफर

Sun, 06 Sep 2026 09:51 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 09:51 AM IST
सार

सागर के बंडा क्षेत्र के कई गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से दस लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। 25 से ज्यादा मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है। कलेक्टर-एसपी मौके पर हैं और पुलिस-आबकारी विभाग जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
Sagar Toxic Liquor Case many Dead and many Hospitalized Collector and SP Reach Spot
सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सागर जिले के बंडा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम घूघरा, जालमपुर और बराज सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। शराब के सेवन से दर्जनों ग्रामीणों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में अफरा-तफरी, 25 से ज्यादा मरीज सागर रेफर
घटना सामने आते ही बीमार पड़े लोगों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंडा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बंडा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिन मरीजों की हालत अधिक चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बंडा अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जहरीली शराब कांड: यूपी में तैयार होता था जहर, फर्जी क्यूआर-रैपर लगाकर खपाई जाती थी; जानें कैसे होता था खेल


नौ लोगों की मौत की हुई आधिकारिक पुष्टि
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिले के सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया ने बताया कि अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर भेजा गया है। सीएमएचओ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम बीती रात से ही मौके पर तैनात है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में ऐसे कोई लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल अस्पताल लेकर आएं।

पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटे
इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और आबकारी विभाग मामले की गहन जांच में जुट गए हैं। संदिग्ध शराब के सेवन से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने और मौतों के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed