{"_id":"6aca5b665033a767d403531a","slug":"sagar-teacher-loses-8-lakh-in-online-gaming-steals-bike-and-snatches-woman-s-mangalsutra-arrested-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: ऑनलाइन गेमिंग में 8 लाख गंवाने वाला शिक्षक बना चोर, बाइक चुराई, मंदिर जा रही महिला का मंगलसूत्र छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: ऑनलाइन गेमिंग में 8 लाख गंवाने वाला शिक्षक बना चोर, बाइक चुराई, मंदिर जा रही महिला का मंगलसूत्र छीना
Sat, 10 Oct 2026 09:10 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:10 PM IST
सार
ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक शिक्षक को चोर बना दिया। अपनी गिरवी रखी बाइक छुड़ाने के लिए उसने दूसरी बाइक चुराई और फिर मंदिर जा रही महिला को निशाना बनाया। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग की लत में चोर बना शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग की लत में आठ लाख रुपये गंवाने और कर्ज में डूबने के बाद एक शिक्षक ने चोरी और छिनैती की वारदात को अंजाम दे डाला। अपनी गिरवी रखी मोटर साइकिल को छुड़ाने के लिए आरोपी ने पहले दूसरी मोटर साइकिल चुराई और फिर मंदिर जा रही एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली इलाके में एक मोटर साइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की जांच टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गहराई से खंगाला। इस प्रक्रिया में फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया। फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर: एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल का असर, जोधपुर के लिए फ्लाइट शुरू तो जबलपुर की सेवाएं बंद
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए आठ लाख रुपये
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय पटेल पेशे से शिक्षक है लेकिन ऑनलाइन गेमिंग में करीब आठ लाख रुपये की भारी रकम गंवा चुका था। भारी आर्थिक नुकसान और कर्ज के कारण उसने अपनी मोटर साइकिल गिरवी रख दी थी और इसी मोटर साइकिल को वापस पाने के लिए शिक्षक ने अपराध का रास्ता चुन लिया।
गिरवी रखी बाइक को छुड़ाने के इरादे से उसने तौर पर दूसरी मोटर साइकिल चोरी की। वारदात का यह सिलसिला यहीं समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंदिर जा रही एक महिला का मंगलसूत्र भी छीन लिया। जब पुलिस मोटर साइकिल चोरी के मामले की जांच कर रही थी, उसी दौरान आरोपी की इस दूसरी वारदात में शामिल होने की बात भी सामने आ गई। थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के मुताबिक पुलिस अब दोनों मामलों से जुड़े तमाम तथ्यों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
