फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar police seized illicit liquor worth Rs 97 lakh

Sagar: पुलिस ने 97 लाख रुपये की अवैध शराब की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Nov 2023 01:08 PM IST
सार

Sagar: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने पूरे प्रदेश में सख्त जांच अभियान चलाया हुआ है। इसी को लेकर सागर जिले की एमपी-यूपी बॉर्डर पर माल्थोन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बार फिर से भारी मात्रा में ट्रक में भरकर ले जा रही अवैध शराब को जब्त किया है।

विज्ञापन
Sagar police seized illicit liquor worth Rs 97 lakh
पुलिस ने 97 लाख रुपये की अवैध शराब की जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सागर जिले की एमपी-यूपी बॉर्डर पर माल्थोन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बार फिर से भारी मात्रा में ट्रक में भरकर ले जा रही अवैध शराब पकड़ी है। माल्थोन पुलिस ने टोल नाके पर संदिग्ध रूप से खड़े एक ट्रक को चेक किया तो उसमें 1350 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पुलिस ट्रक को लेकर माल्थोन थाना लेकर आई है। बता दें कि जब्त शराब की कीमत 97 लाख 20 हजार रुपये की बताई जा रही है।

विज्ञापन
माल्थोन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इसी के तहत एमपी-यूपी बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है। आरटीओ बैरियर पर चेकिंग के दौरान ट्रक जो ललितपुर से सागर की तरफ जा रहा था, उसे रोककर चेक किया गया तो ट्रक में संदिग्ध माल भरे होने की आशंका थी।
विज्ञापन


परमिट की अवधि खत्म

ट्रक चालक से उसका नाम पूछे जाने पर उसके द्वारा अपना नाम रवि बताया गया। ट्रक में करीब 1350 पेटी शराब की बोतलें भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो उसने उक्त शराब को लेकर आबकारी विभाग द्वारा जारी ट्रांसपोर्ट परमिट एवं सिंधु ट्रांसलॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की बिल्टी पेश की। जिसका रूट टोल प्लाजा डबरा, दतिया, झांसी, बबीना टोल प्लाजा व ललितपुर से दमोह का जाना हुआ पाया गया था। परमिट की वैधता 4 नवंबर को शाम 6:53 तक थी, उक्त परमिट का क्यूआर कोड जब पुलिस ने स्कैन किया तो उसकी समय अवधि समाप्त हो चुकी थी। परमिट अवधि खत्म होने पर शराब अवैध पाई गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed