फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Teacher hanged himself along with his wife in his house police started investigation

Sagar News: शिक्षक ने पत्नी के साथ अपने घर में लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज से परेशान थे

Wed, 05 Jun 2024 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 03:22 PM IST
सार

सागर में कर्ज से परेशान एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sagar News: Teacher hanged himself along with his wife in his house police started investigation
विवाहिता ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम सिरोंजा में एक शिक्षक ने पत्नी के साथ अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामविशाल शुक्ला (45) मूल रूप से केसली के रहने वाले थे और शासकीय शिक्षक थे। वे अपनी पत्नी वंदना शुक्ला के साथ सिरोंजा स्थित एक मकान में रहते थे। मंगलवार शाम को आसपास के लोगों ने उनके शव फंदे पर लटके देख तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस घर में दंपती ने फंदा लगाया है, उसे कुछ दिन पहले उन्होंने बेच दिया था। कर्ज से परेशान होकर दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed