{"_id":"661946261e3ef2b60d0a16bf","slug":"sagar-news-neighbors-seduced-girl-and-did-wrong-she-committed-suicide-after-coming-home-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: लड़की को बहला फुसलाकर ले गए पड़ोसी और किया गलत काम, घर आकर की आत्महत्या, परिजनों ने मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: लड़की को बहला फुसलाकर ले गए पड़ोसी और किया गलत काम, घर आकर की आत्महत्या, परिजनों ने मांगा न्याय
Fri, 12 Apr 2024 08:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:03 PM IST
सार
सागर में एक लड़की को बहला फुसलाकर पड़ोसी ले गए और गलत काम किया। बताया जा रहा है कि लड़की इस घटना के बाद घर पहुंची और आत्महत्या कर ली। परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
लड़की के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के बंडा थाना निवासी एक क्षेत्र से बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी शुक्रवार को सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए पीड़ितों ने बताया कि बीते आठ मार्च को उन्हीं के क्षेत्र के निवासी दिनेश अहिरवार और अनिकेत अहिरवार उनकी बेटी को किसी रिश्तेदार के यहां जाने का कहकर ले गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, लौटने पर युवती ने बिना किसी से कोई बात किए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी के साथ दिनेश अहिरवार और अनिकेत अहिरवार ने गलत काम किया था, जिस कारण हताश होकर युवती ने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि इस संबंध में जब वे पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उनके बयान ठीक तरह दर्ज नहीं किए, बल्कि पुलिस ने परिजनों को हड़काते हुए कहा कि जहां जाना चले जाओ, कोई कार्रवाई नहीं होगी। निराश होकर परिजनों ने बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
