{"_id":"66175fc30531b845e804a9eb","slug":"sagar-news-minor-boy-stabbed-to-death-in-train-after-dispute-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, नानी के घर से लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, नानी के घर से लौट रहा था
Thu, 11 Apr 2024 09:27 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:27 AM IST
सार
मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी ने बताया कि पथरिया से लौटते समय ट्रेन में नाबालिग की आरोपी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपनी नानी के घर से सागर लौट रहा था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हर्ष पिता राजेंद्र पाठक (15) बुधवार को दमोह जिले के पथरिया रेलवे स्टेशन से अपनी नानी के घर से वापस सागर लौट रहा था। इस दौरान ट्रेन में एक युवक गालीगलौज कर रहा था, जिससे हर्ष की कहासुनी हो गई। इसी बात पर मकरोनिया स्टेशन के पास आरोपी ने हर्ष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से हर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी ने बताया कि नानी के घर पथरिया से लौटते समय ट्रेन में नाबालिग की आरोपी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने हर्ष पाठक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
