फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar news: Man murdered in Barodia Naunagir village over old memorandum

बरोदिया नौनागिर हत्याकांड: धारदार हथियार से चाचा की हत्या, शव ले जाते हुए भतीजी ने वाहन से कूदकर दी जान

Mon, 27 May 2024 12:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 May 2024 12:33 PM IST
सार

पुराने मामले में राजीनामा करने की बात को लेकर दो पक्षों में शनिवार रात जमकर विवाद के व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद युवती ने भी वाहन से कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन
Sagar news: Man murdered in Barodia Naunagir village over old memorandum
अंजना अहिरवार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई ग्रामीण अंतर्गत बरोदिया नौनागिर गांव में चाचा की मौत के बाद भतीजी ने भी जान दे दी। दो पक्षों के झगड़े में कल शनिवार को चाचा की मौत हो गई थी। सोमवार पीएम के बाद शव लेकर एंबुलेंस से जा रही भतीजी ने एंबुलेंस से कूदकर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन


पिछले साल बरोदिया नौनागिर में इसी अहिरवार परिवार में एक हत्या हुई थी। इस मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गांव में आए थे और ये घटनाक्रम चर्चा में आया था।
विज्ञापन


ये है मामला 
बरोदिया नोनागिर गांव में पुराने मामले में राजीनामा करने की बात को लेकर दो पक्षों में शनिवार रात जमकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर राजेंद्र पिता रामसेवक अहिरवार पर हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पप्पू रजक और राजेंद्र अहिरवार को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र अहिरवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। वहां से भी उसे भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से कूदी भतीजी
इस घटना के बाद मृतक राजेंद्र अहिरवार की भतीजी अंजना अहिरवार अपने चाचा के शव वाहन में बैठकर गांव जा रही थी। रास्ते में वह चलते शव वाहन से कूद गई। हादसे में उसकी भी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती खुरई में केके पैलेस के पास शव वाहन से कूद गई। उसे सिर-पैर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। उसे जिला अस्पताल जे जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा का कहना है कि पुराने विवाद के राजीनामा को लेकर ये पूरा घटनाक्रम हुआ है, जिसमें पहले चाचा राजेंद्र अहिरवार की धारदार हथियार से हत्या और फिर भतीजी अंजना ने शव वाहन से कूदकर आत्महत्या कर ली इन दोनों मामले की जांच की जा रही है। राजेंद्र अहिरवार के मामले में छह पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की की मौत की जांच की जा रही है। उधर, राजेंद्र के पिता की रिपोर्ट पर आशिक कुरैशी, बबलू बेना, इसराइल बेना, फहीम खान, टंटु कुरैशी पर खुरई देहात थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

बता दें कि बरोदिया नोनागिर पहले भी सुर्खियों में रह चुका है, जहां विधानसभा चुनाव के पहले 23 अगस्त 2023 को मृतक राजेंद्र अहिरवार के भतीजे नितिन उर्फ लालू अहिरवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राजेंद्र अहिरवार की मां को गांव में निर्वस्त्र करके पीटा गया था। घटना के बाद से ही इस मामले ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया था और प्रदेश के कई नेताओं का दौर गांव में हुआ था। जिसके सभी आरोपी अभी जेल में हैं।

पिछले साल इस घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बरोदिया नोनगिर आए थे। उस समय अंजना और उसकी मां से दिग्विजय सिंह ने राखी बंधवाई। और उस समय दिग्गी बोले थे में भाई और मामा का फर्ज निभाउंगा। आप लोगों को न्याय दिलवाकर ही दम लूंगा। आज से यह मेरा परिवार है।


कांग्रेस जन मिले पीड़ित पक्ष से
अब जिस परिवार से राखी बंधवाई थी उसी परिवार में फिर हत्या हुई है। साथ ही भतीजी और दिग्विजय सिंह की मुंहबोली भांजी अंजना ने एंबुलेंस से कूदकर आत्महत्या कर ली। कल सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। एक दफा फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बरोडिया नोनगीर आ रहे हैं। घटना की खबर लगते ही आज कांग्रेसियों जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, रामकुमार पचौरी, नितिन पचौरी, धर्मेंद्र अहिरवार सहित अनेक हॉस्पिटल पहुंचे। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की और पुलिस प्रशासन से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed