फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Late Latifi in cases of snakebite and demarcation Division Commissioner suspended Naib Tehsildar

Sagar News: सर्पदंश और सीमांकन के प्रकरणों में लेट लतीफी,  संभाग कमिश्नर ने नायब तहसीलदार को किया निलंबित

Sun, 21 Jul 2024 02:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Jul 2024 02:03 PM IST
सार

सर्पदंश के प्रकरणों में विलम्ब, सीमांकन प्रकरणों का समय पर निराकरण न करने, नक्शा दुरूस्ती के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित रखने और अन्य अनियमितताओं पर नायब तहसीलदार कमलेश कुमार सतनामी को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Sagar News: Late Latifi in cases of snakebite and demarcation Division Commissioner suspended Naib Tehsildar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सागर जिले में राजस्व महाभियान-2 के अंतर्गत 19 जुलाई को संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने तहसील मालथौन के नायब तहसीलदार रजवास कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्पदंश के प्रकरणों में अत्यधिक विलम्ब, सीमांकन प्रकरणों का समय पर निराकरण न करने, नक्शा दुरूस्ती के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित रखने और अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं के चलते नायब तहसीलदार कमलेश कुमार सतनामी को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने अपने आदेश में कहा कि नायब तहसीलदार का यह कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का प्रतीक है। यह मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों का उल्लंघन है। अतः कमलेश कुमार सतनामी को मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
विज्ञापन


इस निलंबन के फैसले से स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को सहन नहीं की जाएगी और राजस्व प्रकरणों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed