फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Buffaloes are being stolen continuously in rural areas distressed cattle owners appealed to police

Sagar News: ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही भैंसों की चोरी, परेशान पशुपालकों ने पुलिस ने लगाई गुहार

Wed, 31 Jul 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 10:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सागर जिले के ग्रामीण एरिया में इन दिनों लगातार भैंसों की चोरियां हो रही हैं। भैंसों की चोरी से परेशान पशुपालकों ने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Sagar News Buffaloes are being stolen continuously in rural areas distressed cattle owners appealed to police
भैंस चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में खुरई तहसील के ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों की आय का प्रमुख स्रोत दुधारू पशु भैंस की चोरी की घटनाओं में इजाफा होने से इन इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते डेढ़ साल में ग्रामीण पशुपालकों की करीब 80 से 100 भैंसें चोरी चले जाने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से पशुपालक भी परेशान हैं। पशुपालकों ने इसकी शिकायत थाने में की है।

विज्ञापन


बता दें कि जहां चोर दुकानों से लेकर घरों और मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए आ रहे हैं। वहीं, अब भैंस चोरी की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भैंस बाहर खुले में बंधी हुई हो या फिर पशुपालक द्वारा अपने बाड़े में, कहीं भी सुरक्षित नहीं है। चोर भैंसों को धड़ल्ले से चोरी कर रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में ग्रामीण अंचल से करीब 80 से 100 भैंस चोरी गई हैं। अपनी आजीविका का साधन दुधारू पशु चोरी हो जाने की घटनाओं ने पशुपालकों को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन




इन थाना क्षेत्रों से हो रही भैंस गायब
खुरई देहात थाना क्षेत्र और बांदरी थाने के उजनेट पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालक अपनी भैंसों के चोरी होने की शिकायत लेकर रोजाना थाने और चौकी में पहुंच रहे हैं और अपनी पीड़ा बता रहे हैं। धनौरा गांव के मलखान सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव के कई लोगों की भैंस चोरी हुई है। एक साल में गांव से करीब 30 भैंस चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। नगदा गांव के प्रदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके घर के बाहर बाड़े में बंधी तीन भैंस और पांच पड़िया चोरी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रामसहाय रजक ने बताया कि उनकी दो भैंस, एक गाय, एक बछडा चोरी चला गया। बेरी गांव के किसान रिंकू सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल से भैंस चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके अलावा उजनेट चौकी के अंतर्गत आने वाले कई गांव में भी भैंस चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि जिन भी पशुपालक ने भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, उन सभी आवेदनों की जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर
सागर की केसली थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर इनके द्वारा चुराई गई 23 बाइक बरामद की है, जिनकी कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है।  पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा समस्त थाना प्रभारी को बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र की सक्रियता पर चोरों का पता लगाने हेतु समस्त प्रकार के प्रयास किए जा रहे थे। 

इसी बीच पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात मोटर साइकिल चोर केसली नगर के बाजार में मोटर साइकिल चोरी करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस को मौके पर दो संदेही मिले, जिनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम सतीष उर्फ छोटू पिता प्रकाश ठाकुर उम्र 24 साल निवासी धवई थाना केसली तथा रामजी उर्फ परषोत्तम पटेल पिता हरीराम पटेल उम्र 32 साल निवासी सरसला (केरपानी) थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर का होना बताया। पुलिस को इनके संदिग्ध क्रियाकलापों पर शक था। इनसे सूक्ष्मता से पूछताछ किए जाने पर इन्होंने अपने साथियों के साथ केसली एवं केसली के आसपास के क्षेत्र से मोटर साइकिलें चोरी करना स्वीकार कर लिया।




पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्होंने मोटर साइकिलें चुराकर केसली क्षेत्र के आसपास के जंगल में छिपाकर रखी है। कुछ मोटर साइकिलें चरगुंवा, शहपुरा और गोटेगांव में अलग अलग जगहों में रखी है। इन चोरों ने बताया कि जब ज्यादा संख्या में मोटर साइकिल एकत्रित हो जाती थी, तब उन्हें वह बाहर ले जाकर बेच देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed