{"_id":"6574452124c499a1200330da","slug":"sagar-news-blight-disease-in-tomato-crop-agriculture-officer-is-conducting-survey-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: टमाटर की फसल में लगा झुलसा रोग, कृषि अधिकारी कर रहे सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: टमाटर की फसल में लगा झुलसा रोग, कृषि अधिकारी कर रहे सर्वे
Sat, 09 Dec 2023 04:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Dec 2023 04:14 PM IST
सार
पिछले दिनों हुए मौसम में बदलाव से मावठ गिरने की वजह से सागर जिले में टमाटर की फसल पर झुलसा रोग लग गया है। करीब 400 हेक्टेयर टमाटर की फसल पूरी तरह झुलस गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, उद्यान विभाग के अधिकारी जानकारी मिलने के बाद सर्वे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
फसल में लगा झुलसा रोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम में आए बदलाव से पिछले दिनों सागर में मावठ गिरी थी। इसके बाद सर्दी बढ़ने और मौसम बदलने से टमाटर की फसल चौपट हो गई। टमाटर के अलावा प्याज की फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सागर में गढ़ाकोटा ब्लॉक के चनोआ, परासिया, बाछलोन, सजरा और हरदा क्षेत्र में भारी मात्रा में टमाटर की फसल होती है। पिछले दिनों मौसम बिगड़ने से टमाटर की फसल में झुलसा रोग लग गया। किसान गोविंद पटेल ने बताया, झुलसा रोग में टमाटर पतले जाल हो जाते हैं। समय से पहले ही टमाटर में दाग लग जाते हैं, जिससे कि वह सड़ जाता है और पूरी तरह नष्ट हो जाता है। टमाटर में झुलसा रोग लगने से खाद और बीज के पैसे भी नहीं निकल पाते हैं।
विज्ञापन
उद्यान जिला अधिकारी रवींद्र चौबे का कहना है, क्षेत्र में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारियों ने वीडियो कॉल करके बताया है कि हल्की बारिश होने से टमाटर की पत्तियां भूरी हो गई हैं और पूरी फसल लगभग खराब हो चुकी है। तीन चार गांव की फसलें नष्ट हो गई हैं, करीब 400 हेक्टेयर की फसल खराब हुई है। इसके सर्वे के निर्देश दिए गए हैं, जो फील्ड के अधिकारी हैं, वे सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन
