फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Intervening in a dispute between two parties was costly, youth died due to injury in genitals

Sagar: दो पक्षों के विवाद में बीचबचाव करना पड़ा महंगा, गुप्तांग में चोट लगने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Fri, 26 Apr 2024 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 04:42 PM IST
सार

शाहरुख खान (26) दो पक्षों में हुई लड़ाई को शांत कराने गया था तभी एक पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुप्तांग में चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव रखकर हंगामा भी किया।

विज्ञापन
Sagar: Intervening in a dispute between two parties was costly, youth died due to injury in genitals
सागर में बीचबचाव करने गए युवक की हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के रहली के पंडलपुर में गुरुवार रात दो पक्षों में हुए विवाद में बीच बचाव करने गए युवक की गुप्तांग में चोट लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शाहरुख खान (26) दो पक्षों में हुई लड़ाई को शांत कराने गया था तभी एक पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुप्तांग में चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गया। शाहरुख को बेहोश देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे सागर रैफर कर दिया। बीएमसी सागर में डॉक्टरों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। सागर में शुक्रवार को सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। इसके बाद शव को रहली लाया गया। इस मामले में रहली पुलिस ने गुरुवार की रात तीन लोगों पर नामजद व अन्य पर धारा 323,294,302,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुस्साये परिजनों ने शुक्रवार 11 बजे से चांदपुर   चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया। प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद एडिशनल एसपी ने मोर्चा संभाला एवं अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। कुल 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी 6 लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed