{"_id":"66c0a4ad55827e6e270b353c","slug":"sagar-ghar-se-lapta-ladke-ki-talab-main-mili-lash-sagar-news-c-1-1-noi1338-2004649-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: जानलेवा साबित हुई मोबाइल चलाने की लत, पिता ने मना किया तो बेटे ने ऐसे दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: जानलेवा साबित हुई मोबाइल चलाने की लत, पिता ने मना किया तो बेटे ने ऐसे दे दी जान
Sat, 17 Aug 2024 07:27 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 07:27 PM IST
सार
सागर जिले में मोबाइल फोन चलाने की लत एक बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो गई। पिता ने बेटे को मोबाइल चलाने से मना किया तो बेटे ने जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर शहर के मधुकर शाह वार्ड से शुक्रवार देर रात लापता हुए किशोर का शव सागर तालाब में उतराता हुआ मिला है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उधर, मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, यादव कॉलोनी मधुकर शाह वार्ड निवासी करीब 15-16 वर्षीय किशोर बालक ओम पंवार पिता रोशन पंवार शुक्रवार की रात 12 बजे घर से लापता हो गया था, जिसकी पतासाजी के लिए लापता किशोर के परिजनों द्वारा पुलिस और सोशल मीडिया पर सूचना देकर उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक ओम के पिता द्वारा उसे मोबाइल चलाने से रोका गया था, जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया था। परिजनों द्वारा देर रात से ही उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन शनिवार को उसका शव सागर तालाब में नए बने एलिवेटेड कॉरिडोर के पास मिला है, जिसे पुलिस ने बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना पर किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
