फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Municipality's bulldozer runs on encroachment in Sagar

Sagar Encroachment: अतिक्रमण पर चला नगरपालिका का बुलडोजर, कच्चे-पक्के निर्माण किए गए ध्वस्त

Mon, 13 Jan 2025 09:47 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 09:47 AM IST
सार

Sagar Encroachment: सागर के उपनगर मकरोनिया में नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को शुरू किया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। 

 

विज्ञापन
Municipality's bulldozer runs on encroachment in Sagar
अतिक्रमण पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सागर की मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मकरोनिया चौराहे से बंडा रोड पर दुकानों के बाहर किए गए कच्चे-पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अमले की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन की टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। दुकानों के बाहर लगे पेवर ब्लॉक तक उखाड़कर हटा दिए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मकान के हिस्से को भी ढहा दिया गया।

दरअसल, मकरोनिया चौराहे के आसपास अतिक्रमण और अवैध पार्किंग होने से मार्गों पर जाम की स्थिति बनती है। साथ ही दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन ने बैठक कर यातायात सुचारू बनाने के लिए निर्णय लिया था। जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


अतिक्रमणकारियों को जारी किए गए थे नोटिस
कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार विरोध करने लगे। जिन्हें अफसरों ने समझाइश दी और उन्हें नोटिस की जानकारी दी। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। कोई यह नहीं बोल सकता है कि उन्हें सूचना या फिर नोटिस नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात सुचारू रखने के लिए लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दरअसल सागर शहर का उपनगर कहे जाने वाले मकरोनिया क्षेत्र में चारों तरफ अतिक्रमण पसर गया था, जबकि इसी क्षेत्र से प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा शहरों को जोड़ने वाले सड़क मार्ग निकलते है। अतिक्रमण के कारण यहां वाहनों का चलना दूभर हो गया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed