फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Politics Virendra Lodhi reached office after being declared candidate from Banda

MP Politics: बंडा से उम्मीदवार घोषित होने के बाद वीरेंद्र लोधी पहुंचे कार्यालय, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Sat, 19 Aug 2023 09:45 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 09:45 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में 39 उम्मीदवारों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने कर दी है, जिसमें सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से वीरेंद्र लोधी को उम्मीद पर बनाया गया है।

विज्ञापन
MP Politics Virendra Lodhi reached office after being declared candidate from Banda
स्वागत करते हुए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरेंद्र लोधी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है। लोधी अपने समर्थकों के साथ जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वीरेंद्र लोधी नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के यहां पहुंचे, जहां उनका उन्होंने स्वागत किया। इसके बंडा के पूर्व विधायक हरवश सिंह राठौर के निवास पर पहुंचकर बीजेपी उम्मीदवार वीरेंद्र लोधी ने मुलाकात की।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से वीरेंद्र सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। वीरेंद्र लोधी पेशे से शासकीय शिक्षक हैं। लोकसभा से सांसद रहे शिवराज लोधी के बेटे वीरेंद्र लोधी हैं। बंडा विधानसभा लोधी बाहुल्य है, यहां लोधी समाज की करीब 50 हजार मतदाता हैं। कांग्रेस से अभी तरवर लोधी विधायक हैं।
विज्ञापन


टिकट मिलने पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी ने पार्टी का किया धन्यवाद
भाजपा ने मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में नाम आने के बाद  बीजेपी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह लोधी ने पार्टी और संगठन के नेताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि हम जैसे छोटे कार्यकर्ता पर बीजेपी ने विश्वास जताया, पार्टी का आदेश होगा तो पद से इस्तीफा दूंगा। मुझे क्षेत्र की जनता पर विश्वास था, जितने भी सर्वे हुए उसने मुझे लगभग जनता ने प्रेम और स्नेह दिया। मुझे पूर्ण विश्वास था कि पार्टी सर्वे के आधार पर टिकट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2008 में वीरेंद्र लोधी के बड़े भाई को बनाया था उम्मीदवार
मध्यप्रदेश में 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में बंडा विधानसभा सीट से वीरेंद्र लोधी के भाई राम रक्षपाल सिंह लोधी को बीजेपी से प्रत्याशी बनाया था। त्रिकोणीय मुकाबला के चलते वीरेंद्र लोधी के भाई 3300 वोट से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के नारायण प्रजापति ने उन्हें शिकस्त दी थी। वर्तमान में कांग्रेस से तरवर सिंह लोधी बंडा से विधायक हैं। पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी के परिवार की लोधी समाज में स्वीकारिता कहीं अधिक है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से लोधी समाज का प्रत्याशी होने की स्थिति में बीजेपी का पढला कहीं भारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed