फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News Former CM Digvijay Singh reached Sagar to lend a shoulder to his sister

MP News: सागर में मुंह बोली बहन को कंधा देने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय, चाचा की हत्या के बाद की थी आत्महत्या

Mon, 27 May 2024 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 06:15 PM IST
सार

सागर में एक व्यक्ति की हत्या और उसके भतीजी की एंबुलेंस से कूदकर आत्महत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। अंतिम संस्कार में शामिल होने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे।

विज्ञापन
MP News Former CM Digvijay Singh reached Sagar to lend a shoulder to his sister
सागर पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में बीते दिन खुरई क्षेत्र में राजेंद्र नामक एक व्यक्ति की हत्या के बाद जब उसका पीएम कराकर शव को वापस ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में मृतक राजेंद्र अहिरवार की भतीजी अंजना अहिरवार एंबुलेंस का गेट खोलकर बाहर कूद गई, जिससे उस युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवती की अंत्येष्टि के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज खुरई के बरौदिया नौनागिर पहुंचे। जहां युवती के घर पहुंचकर उन्होंने युवती को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से बात की।

विज्ञापन


बता दें कि लगभग एक वर्ष पूर्व युवती के भाई की बीच बाजार पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, और उसकी मां को निर्वस्त्र कर दिया गया था। तब इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया था और युवती अंजना अहिरवार से राखी भी बंधवाई थी।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवार पर लगातार पिछले मामले में राजीनामा करने का दवाब बनाया जा रहा था। उन्हें तरह-तरह से धमकियां दी जा रही थीं, जिसको लेकर युवती अंजना ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि न तो सरकार ने अंजना को शासकीय नौकरी देने का अपना वादा पूरा किया न ही अपराधियों के मकान गिराने का। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है, जिला प्रशासन में तुरंत ही बदलाव किए जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed