फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Minor Allegedly Exploited Under Threats for Two Years Pregnancy Revealed During Medical Examination

सागर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: दो साल तक धमकाकर शोषण का आरोप, मेडिकल जांच में गर्भवती होने का खुलासा

Wed, 23 Sep 2026 02:49 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

सागर के रहली थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दो साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Sagar Minor Allegedly Exploited Under Threats for Two Years Pregnancy Revealed During Medical Examination
महिला पुलिस थाना सागर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिछले दो साल से डरा-धमकाकर छात्रा का शोषण किया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पेट में दर्द होने पर खुला मामला
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले पीड़िता के पेट में लगातार तेज दर्द हो रहा था। उसकी मां ने जब उससे तबीयत खराब होने की वजह पूछी तो उसने मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से उसका शोषण कर रहे थे।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। बदनामी और लोक-लाज के डर से वह लंबे समय तक इस बारे में किसी को नहीं बता सकी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती गई। डॉक्टर के पास ले जाने पर मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। वहीं, मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दबिश देना शुरू कर दिया है।


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना सामने आने के बाद शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed