फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor girl was abducted, taken to Pithampur and raped

Sagar: नाबालिग को भगाकर पीथमपुर ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 08:13 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 08:13 AM IST
सार

Sagar: सागर शहर की मोतीनगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Minor girl was abducted, taken to Pithampur and raped
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर शहर की मोतीनगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 10 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने रिश्तेदार और परिचितों में तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिलने पर परिजन ने पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस मुखबिरों की मदद से लगातार नाबालिग की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी लोकेशन इंदौर के पीथमपुर में मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस पीथमपुर पहुंची और दबिश देकर नाबालिग को दस्तयाब किया। उसे सागर लाया गया और उसके बयान लिए गए
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए अपने बयानों में पीड़िता ने बताया कि उसे उसकी पहचान का सलमान अंसार (26) वर्ष उसे अपने साथ शादी का झांसा देकर पीथमपुर ले गया था। जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। नाबालिग के बयानो के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट की धारा बनाई है। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी सलमान अंसार को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed