{"_id":"64e069207fc81672a0032223","slug":"mallikarjun-kharge-will-come-to-sagar-in-madhya-pradesh-on-august-22-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: सागर में 'अपनों' को कितना लुभा पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, पहली बार आ रहे MP की धरती पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: सागर में 'अपनों' को कितना लुभा पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, पहली बार आ रहे MP की धरती पर
Sat, 19 Aug 2023 01:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:24 PM IST
सार
Mallikarjun Kharge in Madhya Pradesh: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त (मंगलवार) को मध्यप्रदेश के पहले चुनाव दौरे पर सागर जिले में आएंगे। खरगे यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव को लेकर अभी कुछ वक्त हो, लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले दोनों ही दल बीजेपी और कांग्रेस बुंदेलखंड में दलित वोट बैंक को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सागर जिले के कजलीवन मैदान में खरगे एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बुंदेलखंड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने कजलीवन मैदान में आम सभा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, वह सागर से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन
पहले 13 अगस्त को तय था कार्यक्रम, अब 22 को आएंगे सागर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर आएंगे। पहले खरगे का दौरा 13 अगस्त को तय हुआ था, लेकिन 12 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के भी सागर आने का प्रोग्राम तय हो गया था। उसके बाद दौरा कैंसिल कर दिया गया था और 22 अगस्त को कार्यक्रम तय किया गया है। एआईसीसी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आधिकारिक सूचना दे दी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद सागर से करेंगे मल्लिकार्जुन
खरगे 22 अगस्त को सागर से मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के आने और जनसभा में भीड़ के बाद कांग्रेस के सामने एससी वर्ग को इस आयोजन में जोड़ने की बड़ी चुनौती है। खरगे खुद एससी वर्ग से आते हैं। अध्यक्ष बनने के बाद यह मध्यप्रदेश में उनका पहला दौरा है। उनका कार्यक्रम तय हो गया, करीब डेढ़ घंटे सागर में मल्लिकार्जुन खरगे रुकेंगे। उनके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दो हेलीकॉप्टरों के लिए अलग-अलग हेलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लगातार जिला और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठकों का दौर जारी है। सभा स्थल पर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम चल रहा है।
