फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Jeetu Patwari In Sagar says Being Dalit tribal has become curse there is jungle raj here

Jeetu Patwari In Sagar: पटवारी बोले- दलित आदिवासी होना अभिशाप हो गया है, यहां जंगलराज है

Tue, 28 May 2024 06:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 May 2024 06:04 PM IST
सार

सागर में बरोदिया नोनागिर की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। दो दिन में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने गांव का दौरा किया। वहीं, बुधवार को सीएम मोहन यादव के बरोदिया नोनागिर पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Jeetu Patwari In Sagar says Being Dalit tribal has become curse there is jungle raj here
सागर में जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव में विवाद के दौरान हुई हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटनाक्रम में मामले ने अब राजनैतिक रूप अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में आक्रामक रुख दिखाया है। इस घटनाक्रम के बाद गांव में सोमवार को जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे थे। वहीं, मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी गांव पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि गांव पहुंचकर जीतू पटवारी ने इस घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा उनसे विस्तार से मामले का हाल जाना। इस दौरान पटवारी ने पीड़ित परिवार के सदस्य की राहुल गांधी से बात कराई। जीतू पटवारी सबसे पहले अंजना अहिरवार के घर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने उन्हें घटना के समय के वीडियो और दस्तावेज दिखाए। परिजनों ने जीतू पटवारी से अंकित ठाकुर का नाम एफआईआर में जोड़ने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में दलित आदिवासी होना अभिशाप हो गया है। यहां जंगलराज है, इसके अलावा उन्होंने इस घटनाक्रम के बारे में कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा क्यों हटा दी गई थी। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। पटवारी ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्य की राहुल गांधी से बात कराई है और कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अगर सरकार इन्हें न्याय नहीं देती है तो कोर्ट तक इस मामले को ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बरोदिया नोनागिर गांव में शनिवार रात रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक घायल राजेंद्र अहिरवार की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी। रविवार शाम युवक का पोस्टमॉर्टम कराकर जब शव वापस गांव लाया जा रहा था। उस शव वाहन में उसमें मृतक के रिश्ते की भतीजी अंजना अहिरवार बैठी हुई थी।


गांव पहुंचने से पहले अंजना अहिरवार ने चलती एंबुलेंस से छलांग लगा दी थी। गिरने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती का सोमवार को सागर में पीएम कराने के बाद शव को गांव लाया गया था। जहां युवती के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए थे। गांव में लगातार वीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन ने भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी यहां लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed