फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In the general meeting of the Municipal Corporation BJP corporation president and BJP councilor Scuffle

Sagar News: निगम अध्यक्ष से भिड़ीं BJP पार्षद, बोलीं- 'गुंडाराज मचा रखा है, आपको मातृशक्ति बोलने का हक नहीं'

Wed, 28 Aug 2024 12:30 PM IST
Sagar bureau सागर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:30 PM IST
सार

सागर नगर निगम की साधारण सभा में भाजपा के निगम अध्यक्ष और पार्षद में तू-तू मैं-मैं हुई। कांग्रेस के पार्षदों ने सम्मेलन का बहिष्कार किया। 

 

विज्ञापन
In the general meeting of the Municipal Corporation BJP corporation president and BJP councilor Scuffle
सागर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर नगर निगम का हंगामेदार सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा के निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और भाजपा की महिला पार्षद रेखा नरेश यादव के बीच जमकर बहस हो गई। विधायक शैलेंद्र जैन और सांसद लता वानखेड़े ने जैसे-तैसे दोनों को शांत कराया। कांग्रेस पार्षदों ने इसे मुद्दा बनाया और सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। 

विज्ञापन


सम्मेलन की शुरुआत ही गहमागहमी भरे माहौल से हुई। साहूकार लाइसेंस के मुद्दे पर चर्चा के दौरान निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भाजपा महिला पार्षद रेखा नरेश यादव को बैठने का बोल दिया। साथ ही कहा- "आप दो साल बाद बोल रही हैं।" यह बात सुन महिला पार्षद भड़क गई। पार्षद और निगम अध्यक्ष के बीच जमकर नोकझोंक और गहमागहमी हुई। मामला जैसे-तैसे शांत हुआ। सम्मेलन की कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। इस बीच निगम अध्यक्ष ने कार्रवाई के दौरान मातृशक्ति शब्द बोला तो महिला पार्षद ने कहा कि "आपके मुंह से मातृशक्ति शब्द बोलना उचित नहीं लगता है। गुंडाराज मचा रखा है। महिलाओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। मातृशक्ति को मजबूत नहीं होने दिया जा रहा है।" विधायक शैलेंद्र जैन और सांसद ने गहमागहमी को देखते हुए पार्षद और निगम अध्यक्ष को शांत कराया। इस दौरान पार्षद रेखा यादव ने कहा कि ये मुझसे माफी मांगे, मैं इन्हें छोड़ने वाली नहीं हूं। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि मैं किस बात पर माफी मांगूंगा? हालांकि दूसरे पार्षदों और विधायक के दखल के बाद मामला शांत हुआ। कार्यवाही को आगे बढ़ाया तो नया विवाद हो गया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षदों ने किया हंगामा
बात आगे बढ़ी ही थी कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले आप लोग आपस के मुद्दे सुलझा लो। फिर बात करेंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने सम्मेलन के बहिष्कार की घोषणा की और सभाकक्ष से बाहर चले गए। कांग्रेस पार्षदों के बाहर जाने के बाद सम्मलेन की कार्यवाही दोबारा शुरू की गई, जिसमें पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed